Latestअंतराष्ट्रीय

इजराइल पर ईरान का भीषण मिसाइल अटैक, 24 घंटे में सैकड़ों हमले से दहला तेल अवीव

इजराइल पर ईरान का भीषण मिसाइल अटैक, 24 घंटे में सैकड़ों हमले से दहला तेल अवीव

इजराइल पर ईरान का भीषण मिसाइल अटैक, 24 घंटे में सैकड़ों हमले से दहला तेल अवीव,  ईरान और इजराइल के बीच तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में ईरान ने इजराइल पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए हैं, जिससे कई शहरों में भारी नुकसान हुआ है।

इजराइल पर ईरान का भीषण मिसाइल अटैक, 24 घंटे में सैकड़ों हमले से दहला तेल अवीव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इजराइल पर 500 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। बताया जा रहा है कि हर घंटे औसतन 10 मिसाइलें छोड़ी गईं। सिर्फ 24 मार्च की रात को ही करीब 220 मिसाइलों का एक साथ हमला किया गया, जिसे अब तक का सबसे बड़ा एकल मिसाइल हमला माना जा रहा है।

इन हमलों का मुख्य निशाना तेल अवीव रहा, जहां कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ जगहों पर इमारतें ढहने और आग लगने की भी खबर है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में 15 से लेकर 200 तक लोग घायल हुए हैं।

इजराइल की सेना का दावा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने करीब 70 प्रतिशत मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके बावजूद 30 प्रतिशत मिसाइलें जमीन पर गिरने में सफल रहीं, जिससे बड़े पैमाने पर तबाही हुई।

हमलों में क्लस्टर वॉरहेड वाली मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया, जो हवा में फटकर कई छोटे बमों में बदल जाती हैं। इससे शहरी इलाकों में नुकसान और ज्यादा बढ़ गया और राहत-बचाव कार्य भी प्रभावित हुए।

ईरान ने दावा किया है कि इस हमले में उसने अपनी नई और उन्नत मिसाइलों का इस्तेमाल किया है, जो तेज रफ्तार और दिशा बदलने की क्षमता रखती हैं। इनका मकसद इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम को कमजोर करना बताया जा रहा है।

फिलहाल, इजराइल की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है और हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Back to top button