Latest

IPO Alert : Hero Motors ने 900 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर किए फाइल

Hero Motors : हीरो मोटर्स कंपनी (एचएमसी) समूह की वाहन कलपुर्जा फर्म हीरो मोटर्स लिमिटेड ने आईपीओ लाने के लिए शनिवार को बाजार नियामक सेबी के पास मसौदा पत्र दाखिल किया। कंपनी की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए 900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

Hero Motors : मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये के ताजा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक 400 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे।

Hero Motors :ओएफएस में ओपी मुंजाल होल्डिंग्स 250 करोड़ रुपये और भाग्योदय इंवेस्टमेंट्स तथा हीरो साइकिल्स 75-75 करोड़ रुपये के शेयरों की पेशकश कर रहे हैं।

READ MORE : https://लल्लनटॉप फीचर्स के साथ launch हुई चार्मिंग look वाली Maruti XL7 की बेहतरीन कार

Hero Motors : कंपनी आईपीओ से पहले 100 करोड़ रुपये जुटा सकती है, और ऐसा होने पर नए निर्गम का आकार कम हो जाएगा। नए निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, क्षमता विस्तार और अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा।

Back to top button