IPL Auction 2024: आज खिलाड़ियों की नीलामी , 10 टीमों के पास 77 जगह खाली, दांव पर लगेंगे 263 करोड़ रुपये,मल्लिका सागर आईपीएल में बोली लगवाने वाली पहली महिला
ipl
IPL Auction 2024: आज खिलाड़ियों की नीलामी होगी 10 टीमों के पास 77 जगह खाली हैं। आईपीएल की नीलामी पहली बार विदेश में होगी। मल्लिका सागर आईपीएल में बोली लगवाने वाली पहली महिला होंगी। वह ह्यूज एडमीड्स की जगह लेंगी। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग की भी बोली लगवाई थी।
हैदराबाद को चाहिए विदेशी तेज गेंदबाज
सनराइजर्स हैदराबाद के पास 34 करोड़ बचे हैं। उसे विदेशी तेज गेंदबाज की जरूरत है। ऐसे में स्टार्क, हेजलवुड, कमिंस पर उनकी बोली लग सकती है।
आरसीबी को भी चाहिए विदेशी तेज गेंदबाज
आरसीबी के पास 23.25 करोड़ रुपये की राशि शेष है। उसने विदेशी गेंदबाज को लेने के लिए 10.75 करोड़ के हर्षल को रिलीज किया है। आरसीबी के सीईओ मो बाबाट हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के अलावा इंग्लैंड के गस एटकिंस, रीस टोप्ले भी निगाह में रहेंगे।
उमेश पर लगेगा का पंजाब का दांव
पंजाब किंग्स के पास 29.10 करोड़ की राशि शेष है। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज की जरूत है। ऐसे में उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल के अलावा उनके राडार में रचिन रविंद्र रहेंगे।
राजस्थान की निगाह में युवा क्रिकेटर
राजस्थान रॉयल्स के पास 14.5 करोड़ की राशि शेष है। यह टीम भी भी घरेलू लीगों में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटरों पर दांव लगाएगी।
केकेआर का दांव तेज गेंदबाजों पर
केकेआर के पास 32.7 करोड़ की राशि शेष है। उसे तेज गेंदबाजों की जरूरत है। ऐसे में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, हर्षल पटेल और रचिन रविंद्र पर उसकी निगाह रहेगी।
लखनऊ की निगाह कोएत्जी और मदुशंका पर
लखनऊ के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये शेष हैं। उसे भी तेज गेंदबाज की जरूरत है। ऐसे में गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, स्टार्क, हेजलवुड भी उसके राडार में रहेंगे। दक्षिण अफ्रीकी नांद्रे बर्गर पर भी दांव लग सकता है। रेलवे के 12 गेंद में 50 रन बनाने वाले आशुतोष शर्मा पर भी उसका दांव रहेगा।
मुंबई अनकैप्ड पर लगाएगी दांव
मुंबई इंडियंस के पास 17.75 करोड़ रुपये की राशि शेष है। उसकी निगाह में अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटर रहेंगे। इनमें स्पिनर मानव सुतार, दर्शन मिसाल के अलावा वानिंदु हसरंगा और रेलवे के आशुतोष शर्मा पर भी दांव लगेगा।