HealthLatestSportsक्रिकेट

IPL 2026: खेल के लिए नहीं, परिवार के लिए मैदान से बाहर लॉकी फर्ग्युसन

IPL 2026: खेल के लिए नहीं, परिवार के लिए मैदान से बाहर लॉकी फर्ग्युसन

नई दिल्ली:IPL 2026: खेल के लिए नहीं, परिवार के लिए मैदान से बाहर लॉकी फर्ग्युसन।  IPL 2026 शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने IPL 2026 के शुरुआती चरण के मुकाबलों में खेलने से ब्रेक लेने का फैसला किया है।

Train Cancelled: बिलासपुर-रायपुर रेल रूट पर 22-23 मार्च को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों में नाराजगी

IPL 2026: खेल के लिए नहीं, परिवार के लिए मैदान से बाहर लॉकी फर्ग्युसन

कारण – परिवार को समय देना

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, फर्ग्युसन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में नवजात बेटे के साथ समय बिताने और अपनी पत्नी की मदद करने के लिए यह निर्णय लिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के दौरान भी उन्होंने यही बताया कि वो परिवार के साथ रहना चाहते हैं।

पंजाब किंग्स के लिए रिटेन

प्रीति जिंटा की टीम ने लॉकी फर्ग्युसन को IPL 2026 के लिए 2 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हालांकि शुरुआती मैचों में वे नहीं खेलेंगे, लेकिन इसके बाद टीम में उनकी वापसी की उम्मीद है।

पिछला IPL सीजन

IPL 2025 में भी फर्ग्युसन केवल 4 मैच ही खेल सके थे, क्योंकि उन्हें इंजरी की समस्या थी। उन 4 मैचों में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। IPL 2026 में वे शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे, लेकिन पूरे सीजन में टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

फैंस के लिए जानकारी

फैंस के लिए यह राहत की बात है कि लॉकी फर्ग्युसन केवल शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे और पूरा सीजन नहीं छोड़ेंगे। टीम प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ उनके निर्णय का समर्थन कर रहे हैं।

Back to top button