FEATUREDLatestआईपीएल 2018क्रिकेटखेल

IPL 2023 Qualifier गुजरात की जीत से मुंबई की अब प्ले ऑफ में एंट्री, पूरे मुकाबले का शेड्यूल ये रहा

IPL 2023 Qualifier शुभमन गिल (104 नाबाद) के शतक के सहारे गुजरात टाइटन्स ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 6 विकेट से पराजित IPL से बाहर कर दिया। गुजरात की जीत से मुंबई की अब प्ले ऑफ में एंट्री हो गई है। RCB ने विराट कोहली (101 नाबाद) के शानदार शतक की मदद से गुजरात के सामने 198 रन का टारगेट रखा। गुजरात ने यह लक्ष्य 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। विजय शंकर (35 गेंद 53 रन) और शुभमन गिल (52 गेंद 104 रन नाबाद) ने दूसरे विकेट के लिए 123 रनों की तूफानी साझेदारी करते हुए गुजरात की जीत की राह दिखा डाली।

उधर आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर और आरसीबी की हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। अब क्वालीफायर 1 में सीएसके का सामना गुजरात से होगा। वहीं एलिमिनेटर में लखनऊ की भिड़ंत मुंबई के साथ होगी।

प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

  • Qualifier 1- CSK vs GT, चेपॉक, 23 मई 2023
  • Eliminator- LSG vs MI, चेपॉक, 24 मई 2023
  • Qualifier 2- Eliminator Winner vs Qualifier 1 Loser, अहमदाबाद, 26 मई 2023
  • फाइनल- Qualifier 1 Winner vs Qualifier 2 Winner, अहमदाबाद, 28 मई 2023
  • (नोट: प्लेऑफ के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से ही खेले जाएंगे)

Back to top button