सेंसेक्स में 900 अंकों की तेजी, शुरुआती कारोबार में निवेशकों ने कमाए करोड़ों रुपये। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच हुई मीटिंग के साथ-साथ पीएम मोदी की ओर से GST रिफॉर्म करने के फैसले का असर मार्केट पर देखने को मिल रहा है।
सेंसेक्स में 900 अंकों की तेजी, शुरुआती कारोबार में निवेशकों ने कमाए करोड़ों रुपये
भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में 900 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक करीब 940 अंकों की तेजी के साथ 81,538.76 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, निफ्टी 50 भी करीब 320 अंकों की तेजी के साथ 24,950 पर ट्रेड कर रहा है. निवेशकों को करीब 10 मिनट में ही 556,660.86 करोड़ रुपये का फायदा हो गया।
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर
भारतीय शेयर बाजार खुला तो करीब 900 अंकों की तेजी के साथ ही था. लेकिन, 10 मिनट के भीतर ही मार्केट ने अपनी चाल तेज कर ली. मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30 मिनट में ही 11,00 अंक के पास चला गया. इस दौरान सेंसेक्स की टॉप 30 कंपनियों में भी हलचल देखने को मिली. खबर लिखे जाने तक ऑटो सेक्टर में बूम देखने को मिल रहा है।
सेंसेक्स में 900 अंकों की तेजी, शुरुआती कारोबार में निवेशकों ने कमाए करोड़ों रुपये
बीएसई पर मारुति के शेयर करीब 8 फीसदी तक भाग गए हैं. वहीं, बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है. वहीं अगर सेंसेक्स पर टॉप लूजर्स की बात करें तो मार्केट की रेली के बीच भी आटीसी, एलटी और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।








