Latest

International Women’s Day: राष्ट्रपति कोविंद ने महिलाओं को दिया नारी शक्ति पुरस्कार, पीएम ने सौंपा सोशल मीडिया अकाउंट

नई दिल्ली, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने क्षत्र में उपबल्धि हासिल करने वाली महिलाओं के सम्मान करते हुए उन्हें नारी शक्ति पुरुस्कार से नवाजा। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए सबसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर रहा हूं। सात महिलाएं अपनी जीवन से जुड़ी कहानियां साझा करेंगी और मेरे सोशल मीडिया अकाउंट से आपके साथ बातचीत करेंगी।

International Women’s Day Live Update

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट मोहना जीतवाल, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ दिया।

  • एथलेटिक्स में अपनी उपलब्धियों के लिए, 103 वर्षीय मान कौर को राष्ट्रपति से ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्राप्त हुआ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम