सिंधियत जी शाम 2.0 का आयोजन 22 को इंटरनेशनल सिंगर लवी भगत देंगे प्रस्तुति

सिंधियत जी शाम 2.0 का आयोजन 22 को इंटरनेशनल सिंगर लवी भगत देंगे प्रस्तुत
कटनी-भगवानश्री झूलेलाल जन्मोत्सव चेटीचंड को लेकर सुहिणा सिंधी ग्रुप युवाओं की बैठक हुई। बैठक में हुए निर्णय अनुसार चेटीचंड के अवसर पर पिछले वर्ष की रंगारंग प्रस्तुति जतिन उदासी इवेंट तर्ज पर रंगारंग गीत संगीत कार्यक्रम सिंधियतजी शाम 2.0 का आयोजन 22 मार्च रविवार को शाम 8:00 बजे से अरिंदम में किया जाएगा जिसमें इंटरनेशनल सिंगर लवी भगत अपनी प्रस्तुति देंगे! सुहिणा सिंधी ग्रुप सदस्य करण असरानी, कमल हसीजा संदीप हिंदुजा आशीष पृथ्यानी,अंशुल पृथ्यानी, भावेश संगतानी, मोहित खूबचंदानी, केशव आसरानी, विनोद डोडानी, पवन असरानी, रोहित मोटवानी, राहुल रूपचंदानी, मोहित संगतानी, रोहन खूबचंदानी, रोहित खूबचंदानी, सचिन खूबचंदानी, भावेश पंजवानी, निखिल कोडवानी,ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में निर्णय अनुसार कार्यक्रम में फ्री एंट्री पास 15 मार्च को दिन रविवार शाम 5 बजे से 6 बजे तक वरुण भवन नई बस्ती एवं DLG सिटी सेंटर माधव नगर गेट पर उपलब्ध रहेंगे !ग्रुप मेंबर्स ने कार्यक्रम में सहभागिता का आव्हान समाजजनों से किया है।








