katniLatest

कटनी में तीसरे दिन भी सघन वाहन जांच अभियान, 9 वाहन जब्त

कटनी में तीसरे दिन भी सघन वाहन जांच अभियान, 9 वाहन जब्त। जिले में अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने लगातार तीसरे दिन सघन वाहन जांच अभियान चलाया। गुरूवार को कटनी-उमरिया मार्ग और कैमोर रोड पर अचानक दबिश दी गई।

शादी के कार्ड में जन्मतिथि जरूरी: निमंत्रण पत्र से खुलेगा राज, बाल विवाह पर सरकार का बड़ा एक्शन

कटनी में तीसरे दिन भी सघन वाहन जांच अभियान, 9 वाहन जब्त

इस अभियान में लगभग 45 वाहनों की जांच की गई। दस्तावेज़ों की वैधता, फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग और यात्री सुरक्षा की जांच के दौरान 9 वाहनों में गंभीर कमियां पाई गईं और सभी पर तत्काल जब्ती कार्रवाई की गई।

  • 5 ट्रक आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण जब्त
  • 2 ट्रक ओवरलोड पाए गए, जिन्हें सुरक्षित रखा गया
  • 2 यात्री बसें बिना वैध परमिट के संचालित, जब्त कर थाना कुठला में रखा गया

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पॉल ने चेतावनी दी कि अवैध परिवहन गतिविधियों पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा और वाहन संचालकों को सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इस अभियान में स्थानीय पुलिस की टीम ने भी सहयोग किया।

Back to top button