katniमध्यप्रदेश

लगातार दो दिन तक शहर में चली योग की बयार जिले में इंटिंग्रेटेड योग शिविर सम्पन्न 

लगातार दो दिन तक शहर में चली योग की बयार
जिले में इंटिंग्रेटेड योग शिविर सम्पन्न

कटनी /गत दिवस पूज्य स्वामी रामदेव जी के परम शिष्य नरेन्द्र राव जी के कटनी जिले के प्रवास से, लगातार दो दिनों तक शहर के गली गली में योग की महक महसूस की गयी. मुख्य योग शिविर का कार्यक्रम स्थानीय ऑर्डनेस फैक्ट्री स्थित राममंदिर में सुबह 5:30 बजे से 7:30बजे तक पतंजलि योग पीठ के सभी पांचो संगठनों के पदाधिकारीओं और योग शिक्षकों के मध्य हरिद्वार से पधारे स्वामी जी के शिष्य के कुशल नेतृत्व में लगातार दो दिनों तक आयोजित हुआ.
जिले में संचालित योग और प्राणायाम की गतिविधिओं में जान फूँकने के उद्देश्य से स्वामी रामदेव महराज के दिशा निर्देश पर पूरे देश -प्रदेश में भ्रमण कर रहे उनके प्रिय शिष्यों की कड़ी में कटनी जिले में पधारे स्वामी नरेन्द्र राव द्वारा योग के प्रचार प्रसार के साथ साथ व्यक्तियों में उत्तम चरित्र निर्माण और राष्ट्र हित में समर्पण की भावना को जाग्रत करने हेतु तरह तरह के टिप्स देकर स्वामी जी के अनुयायिओं का मनोबल बढ़ाने का कार्य पवित्र कार्य किया गया.बीते दो दिनों में स्वामी जी के शिष्य द्वारा जिले में चल रही योग विधाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर जहाँ एक ओर तमाम कमिओं को दूर करने हेतु आवश्यक सुझाव व दिशा निर्देश साक्षा किये गये, वहीं दूसरी ओर योग को हर व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु इसे एक क्रांति की तरह प्रचारित-प्रसारित करने हेतु सभी अनुयायीओं को पूरी सक्रियता और निष्ठा से कार्य करने की जरूरत पर बल दिया गया , उन्होंने निष्क्रिय पड़ी समितियों का निर्माण नये सिरे से करने पर भी अपनी सहमति दर्शाते हुए योग में रूचि रखने वालों को आगे लाने पर विशेष जोर दिये . उनके द्वारा स्वामी जी के अनुयायीओं को लक्ष्य दिया गया, कि दिसंबर 2025तक सभी संगठनों का गठन तहसील और ब्लॉक स्तर पर अनिवार्य रूप से करके योग को घर घर तक पहुँचाया जावे.वे योग को अधिकाधिक प्रचारित करने और उसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिये सिविल लाइन स्थित रेस्ट हॉउस से लेकर सेक्रेड हार्ड विद्यालय और बड़वारा स्थित महाविद्यालय में अनेकों अनेक योग शिक्षकों, आमजनमानस और विद्यालयीन छात्र छात्राओं के मध्य पहुँच कर अपने सारगर्भित उद्बोधन से जिले को यह सन्देश देने में कामयाब रहे, कि आपा धापी और तनाव भरे मिलावटी और प्रदूषणयुक्त युग में यदि मनुष्य को निरोग रहना है, तो समय रहते योग की शरण हम सभी को लेना ही पड़ेगा.कटनी जिले में चल रही योग की तमाम गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए, इसे और प्रभावी बनाने हेतु उनके द्वारा तरह तरह के सुझाव साझा किये गये. कटनी जिले में पधारने पर स्वामी जी के परम प्रिय शिष्य का आत्मीय स्वागत करने वालों में जिला संरक्षक अश्वनी सहगल, कटनी जिला प्रभारी अभिलाष गौतम, मीडिया प्रभारी कुंवर मार्तण्डसिंह राजपूत, युवा राज्य सह प्रभारी लखन साहू, महिला बिंग की जिला प्रभारी श्रीमती गायत्री जैन,किसान मोर्चा के जिला प्रभारी मुकेश परिहार, जिला महिला सह प्रभारी श्रीमती सावित्री तिवारी,पतंजलि योग पीठ की रीड़ दिनेश जैन, सह रीड़ प्रभारी पंकज शर्मा,जिला संयोजक योगेश मिश्रा,सह प्रवक्ता श्रीमती सुभद्रा सोनी,जिला युवा प्रभारी राजू साहू , तहसील प्रभारी विनोद परोहा तथा दीपक सिंह परिहार सहित अनेकों अनेक योग साधक शामिल रहे.

Back to top button