Instagram, YouTube, TikTok के 23.5 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ लीक, आप रहें सावधान
नई दिल्ली। इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब के लगभग 23.5 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हो गया है। सभी यूजर्स के निजी प्रोफाइल डार्क वेब पर मौजूद हैं। उपभोक्ताओं के हित में काम करने वाली वेबसाइट “कंपेरिटेक” के सिक्योरिटी रिसर्चर्स के अनुसार इस डाटा चोरी के पीछे एक असुरक्षित डाटाबेस है। बता दें कि इंस्टाग्राम का स्वामित्व जहां फेसबुक के पास है वहीं शार्ट वीडियो मैसेजिंग एप टिकटॉक को चीन की बाइटडांस नियंत्रित करती है। यूट्यूब का मालिकाना हक गूगल के पास है।
फोर्ब्स ने सिक्योरिटी रिसर्चर्स के हवाले से बताया, “यूजर्स का डाटा कई डाटासेट में फैला हुआ था और प्रोफाइल रिकॉर्ड इंस्टाग्राम से छिन गए थे। जो डाटा लीक हुए हैं उनमें 4.2 करोड़ टिकटॉक यूजर्स के हैं जबकि 40 लाख यूट्यूब यूजर्स के हैं। बाकी डाटा इंस्टाग्राम यूजर्स के हैं।” पांच रिकॉर्डों में से एक में यूजर्स का टेलीफोन नंबर या ई-मेल एड्रेस, प्रोफाइल नाम, पूर्ण वास्तविक नाम, प्रोफाइल फोटो, अकाउंट का विवरण, फॉलोवर्स की संख्या और लाइक्स इत्यादि शामिल थे। वेबसाइट “कंपेरिटेक” के संपादक पॉल बिस्चॉफ ने कहा, “जानकारी शायद स्पैमर और फिशिंग अभियान चलाने वाले साइबर अपराधियों के लिए सबसे अधिक मूल्यवान होगी।” बिस्चॉफ ने रिपोर्ट में कहा, “हालांकि डाटा सार्वजनिक रूप से सुलभ है, लेकिन इसके डाटाबेस के तौर पर लीक होने से यह बहुत अधिक मूल्यवान है।”
डीप सोशल ने किया था प्रतिबंधित

