Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

INS Imphal For Bhartiya Navy: भारतीय नौसेना को मिला ‘पानी का शहंशाह’ जंगी जहाज़

INS Imphal For Bhartiya Navy: भारतीय नौसेना को मिला ‘पानी का शहंशाह’ , जो दुश्‍मनों के छक्‍के छुढाएगा। भारतीय नौसेना का सबसे आधुनिक और ताक़तवर जंगी जहाज़ आईएनएस इंफाल उस समय भारतीय समुद्रों की रक्षा के लिए तैनात हो रहा है जब उसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत है. पिछले हफ्ते दो जहाज़ों पर हमले हुए और ये दोनों ही उस इलाक़े में थे जहां भारतीय नौसेना की नज़र रहती है. रूस-यूक्रेन युद्ध चल ही रहा है और इज़रायल-हमास संघर्ष ने दुनिया को नई परेशानी में डाल दिया है. इस संघर्ष का दायरा अब समुद्र तक फैल रहा है और अगर ये इसी तरह फैलता रहा तो भारतीय नौसेना की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी.

अरब सागर से लेकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा भारतीय नौसेना की ज़िम्मेदारी है ताकि देश की आर्थिक प्रगति का पहिया लगातार घूमता रहे.

23 दिसंबर को व्यापारिक जहाज़ चेम प्लूटो पर हमले के बाद सबसे पहले उससे संपर्क करने वाला नौसैनिक जहाज़ आईएनएस मुरमोगाओ था. यह जहाज आईएनएस इंफाल का बड़ा भाई यानि इसी क्लास का जंगी जहाज़ है जिसे पिछले साल नौसेना में शामिल किया गया है।

नौसेना ने सोमवार को दो और बड़े जंगी जहाज़ आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को भी अरब सागर की सुरक्षा के लिए तैनात किया है. ये दोनों भी इसी क्लास के जंगी जहाज़ है यानि इसी तरह के हैं.

ताकत और तकनीक में आगे आईएनएस इंफाल

आईएनएस इंफाल ताकत और तकनीक में इससे भी आगे है. आईएनएस इंफाल भारतीय नौसेना का सबसे नया स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रायर है और अब ये नौसेना की पश्चिमी कमान का हिस्सा बन चुका है जिसकी ज़िम्मेदारी अरब सागर से लेकर मध्यपूर्व पर भारत के हितों की सुरक्षा करना है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम