Sportsक्रिकेट

INDvsWI: पृथ्वी के रिकॉर्ड शतक से भारत मजबूत स्थिति में, कोहली की भी फिफ्टी

राजकोट। पृथ्वी शॉ द्वारा डेब्यू मैच में लगाए गए रिकॉर्ड शतक की मदद से भारत गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गया। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 89 ओवरों में 4 विकेट पर 364 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 72 और रिषभ पंत 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गेब्रिएल ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू किया वे खाता भी नहीं खोल पाए, उन्होंने रिव्यू भी लिया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। पहले झटके के बाद पृथ्वी और पुजारा ने भारतीय पारी को संभाला। पृथ्वी ने रोस्टन चेज की गेंद पर 1 रन लेकर फिफ्टी पूरी की। वे 56 गेंदों में 7 चौकों की मदद से फिफ्टी तक पहुंचे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply