चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का नए कलेवर में इंडक्शन मीट इवेंट संपन्न
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का नए कलेवर में इंडक्शन मीट इवेंट संपन्न
कटनी- चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वाधान में कटनी आर्ट्स एंड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) कटनी द्वारा कॉलेज के स्वर्णिम 25वें वर्ष प्रवेश करने के उपलक्ष्य में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय के बारे में जानने समझने और एक दूसरे से परिचित कराने के उद्देश्य इंडक्शन मीट 2025 का आयोजन नये कलेवर में पन्ना मोड स्थित होटल सत्कार में किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा की अध्यक्षता में इंडक्शन मीट 2025 का शुभारम्भ सरस्वती वंदन-पूजन से हुआ एवं कार्यक्रम विशिष्ट अतिथियों में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर देवाशीष चड्डा, सुषमा चड्डा, नेहा चड्डा की गरिमामय उपस्थिति रही।
इंडक्शन मीट 2025 में नव प्रवेशित छात्र/छात्राओं का स्वागत जबलपुर से आए प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड मंजिल ग्रुप द्वारा किया गया इसके पश्चात् बाद सहायक प्राध्यापिका श्रीमती ऋचा डेंगरे द्वारा महाविद्यालय में चल रहे पाठ्यक्रमों से छात्र/छात्राओं को पी.पी.टी. के माध्यम से परिचित कराया। इसी क्रम में छात्रा कु. आरूषि द्वारा क्लासिकल डांस की प्रस्तुति दी गई इसके पश्चात् सहायक प्राध्यापिका सुश्री किरण पाल द्वारा विगत वर्षों में कराई गई एकेडमिक एक्टिविटीज, वर्कशॉप, सेमिनार, विभिन्न विभागों द्वारा बनाए गए महत्वपूर्ण दिवसों के विषयों में जानकारी प्रदान की गई।
इंडक्शन मीट 2025 में आए नव प्रवेशी छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय के टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ की प्रोफाइल को पी.पी.टी. के माध्यम से विधि विभाग सहायक प्राध्यापिका डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा द्वारा परिचित कराया गया। इसी क्रम में सहायक प्राध्यापिक आकांक्षा सिंह तोमर द्वारा कल्चरल एक्टिविटीज, सहायक प्राध्यापक मुकेश गुप्ता द्वारा महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न स्पोर्ट्स एक्टीविटीज के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
इंडक्शन मीट 2025 के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा द्वारा नए सत्र में प्रवेशित छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कॉलेज अपने 25वें सुनहरे वर्ष में प्रवेश कर गया है और आज हमारे यहाँ हमारे द्वारा पढ़ाए गए छात्र/छात्राओं के बच्चे प्रवेश ले रहे हैं अर्थात महाविद्यालय के प्रति शहर के लोगों का इतना ज्यादा विश्वास है की एक पीढ़ी से दूसरे पीढी के युवा इस तरह प्रवेश ले रहे हैं जैसे महाविद्यालय के प्रारम्भिक वर्षों में रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा यह भी कहा गया कि महाविद्यालय शहर का एकमात्र प्राईवेट कॉलेज है जो कि नैक ग्रेडिंग प्राप्त है तथा यू.जी.सी. द्वारा महाविद्यालय को ऑटोनोमस का दर्जा प्रदान किया गया है जो कि कटनी शहर के लिए गौरव का विषय है। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा प्रथम ऑटोनॉमस बैच महाविद्यालय में प्रवेश लेने पर छात्र/छात्राओं को उनके अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
इंडक्शन मीट 2025 में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डॉयरेक्टर देवाशीष चड्डा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जय चड्डा, श्रीमती सुषमा चड्डा, उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, श्रीमती नेहा चड्डा, वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्ष श्री शरद निरंकारी, कला विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति छिरौल्या, कम्प्यूटर साईंस विभाग विभागाध्यक्ष श्रीमती आराधना अग्रहरि, विधि विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. आर.आर.एस. परिहार, सहायक प्राध्यापक रीतेश निगम, लाइब्रेरियन नीलम राजवानी, सहायक प्राध्यापक अतुल जैन, सहायक प्राध्यापक डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, सहायक प्राध्यापक मुकेश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक ऋचा डेंगरे, सहायक प्राध्यापक रवि यादव, सहायक प्राध्यापक पंकज सेक्सरिया, सहायक प्राध्यापिका प्रियंका गुप्ता, सहायक प्राध्यापिका सुश्री आकांक्षा सिंह तोमर, सहायक प्राध्यापक अरूण कुमार चौधरी, विधि सहायक प्राध्यापिका डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, विधि सहायक प्राध्यापिका माला उपाध्याय, विधि सहायक प्राध्यापिका हेमलता पटेल, सहायक प्राध्यापिका सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, वैशाली सिंह, सोनिया रावत, सोनिका रैकवार, श्रृष्टि जैन एवं अन्य समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।








