Site icon Yashbharat.com

हरियाली का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सुबह 6 बजे से जुटा इंदौर, अमित शाह भी पहुंचे लगाया मां के नाम पौधा

14 07 2024 amit shah plant indore 2024714 13261

इंदौर। हरियाली का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सुबह 6 बजे से जुटा हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस अभियान में शामिल होने इंदौर पहुंचे।

इससे पहले एक दिन में सवा नौ लाख पौधे रोपकर असम ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इंदौर आज उस रिकॉर्ड को तोड़कर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लेगा। रेवती पहाड़ी पर करीब 90 एकड़ क्षेत्र में पौधारोपण किया जा रहा है।

पितरेश्वर हनुमान के दर्शन करने के बाद उन्होंने मां के नाम पर एक पेड़ लगाया। शाह ने रेवती रेंज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि अब इंदौर देश में ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा।

6 जुलाई को संतों ने 11 हजार पौधे रोपकर अभियान का शुभारंभ किया था। आज सांवेर रोड की रेवती पहाड़ी पर 11 लाख पौधे रोपकर अभियान का औपचारिक समापन हो रहा है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब 100 प्रतिनिधि अभियान की निगरानी और दस्तावेजीकरण करेंगे।

Exit mobile version