Latestराष्ट्रीय

मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत की ‘बाज वाली निगरानी’: हर हफ्ते Export-Import डेटा की होगी स्कैनिंग

मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत की ‘बाज वाली निगरानी’: हर हफ्ते Export-Import डेटा की होगी स्कैनिंग, सप्लाई चेन झटकों से बचने के लिए सरकार का बड़ा कदम, कारोबार पर 24×7 नजर, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने दुनिया की सप्लाई चेन को हिलाकर रख दिया है, और अब भारत ने भी इस खतरे को भांपते हुए सख्त कदम उठा लिया है। सरकार ने तय किया है कि अब देश के एक्सपोर्ट-इंपोर्ट पर ‘बाज जैसी पैनी नजर’ रखी जाएगी, ताकि किसी भी संकट को पहले ही भांपकर नुकसान को रोका जा सके।

Ministry of Commerce and Industry एक ऐसा साप्ताहिक मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार कर रहा है, जिसमें हर हफ्ते व्यापार के आंकड़ों, लॉजिस्टिक्स हालात और अंतरराष्ट्रीय तनाव के असर का गहराई से विश्लेषण होगा।

इस फैसले के पीछे साफ मंशा है-अगर वैश्विक हालात बिगड़ते हैं, तो भारत तैयार रहे और उद्योगों को झटका न लगे। वाणिज्य सचिव Rajesh Agrawal की अगुवाई में हुई बैठकों में उद्योग जगत ने चेताया कि पैकेजिंग मटेरियल, कच्चे माल और शिपिंग लागत तेजी से बढ़ रही है। खासकर MSME सेक्टर के लिए यह संकट बड़ा रूप ले सकता है।

हर सेक्टर पर पड़ सकता है असर

टेक्सटाइल, लेदर, टेलीकॉम और मेडिकल डिवाइसेस जैसे सेक्टर पहले ही दबाव में हैं। पॉलीमर और रेजिन जैसे जरूरी कच्चे माल की कीमतों में उछाल से उत्पादन लागत और बढ़ सकती है।

बंदरगाहों को ‘हाई अलर्ट’

Ministry of Ports, Shipping and Waterways ने सभी पोर्ट्स को साफ निर्देश दिए हैं—फंसे कंटेनर तुरंत हटाएं, ईंधन सप्लाई सुनिश्चित करें और ऑपरेशन में पारदर्शिता लाएं।

क्यों अहम है ये फैसला?

भारत का खाड़ी देशों के साथ व्यापार 178 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। ऐसे में मिडिल ईस्ट में कोई भी हलचल सीधे भारतीय बाजार और उद्योगों पर असर डाल सकती है।

सरकार का यह कदम सिर्फ निगरानी नहीं, बल्कि एक ‘इकोनॉमिक शील्ड’ है—जो आने वाले किसी भी वैश्विक तूफान से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने की तैयारी है।मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत की ‘बाज वाली निगरानी’: हर हफ्ते Export-Import डेटा की होगी स्कैनिंग

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम