Hormuz Strait Tension के बीच भारत की बड़ी राहत: 20,400 टन LPG लेकर ‘Jag Vikram’ कांडला पहुंचने वाला
Hormuz Strait Tension के बीच भारत की बड़ी राहत: 20,400 टन LPG लेकर ‘Jag Vikram’ कांडला पहुंचने वाला।होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 20,400 मीट्रिक टन LPG लेकर ‘जग विक्रम’ नाम का जहाज भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है और आज कांडला पोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।
Hormuz Strait Tension के बीच भारत की बड़ी राहत: 20,400 टन LPG लेकर ‘Jag Vikram’ कांडला पहुंचने वाला
संकट के बीच भारत की सप्लाई जारी
जग विक्रम’ 11 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और मार्च के बाद से यह इस रास्ते से निकलने वाला नौवां भारतीय जहाज है।
खास बात यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद यह पहला भारतीय जहाज है।
बढ़ता तनाव, सख्त चेतावनियां
इस्लामाबाद में हुई वार्ता विफल होने के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से जुड़े जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है, जबकि ईरान ने भी जवाबी कदम उठाने की बात कही है।
15 भारतीय जहाज फंसे
केंद्र सरकार के अनुसार होर्मुज क्षेत्र में 15 भारतीय जहाज फंसे हुए हैंसभी नाविक फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं 2,177 से ज्यादा भारतीय नाविकों को अब तक सुरक्षित वापस लाया जा चुका है
भारतीय नौसेना अलर्ट मोड पर
भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। 6 से ज्यादा युद्धपोत तैनात, कमर्शियल जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने में मदद,28 देशों के साथ रियल-टाइम समुद्री इंटेलिजेंस साझा।
क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?
दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का करीब 25% हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है।
ऐसे में यहां कोई भी बाधा वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा असर डाल सकती है।
कौन-कौन से जहाज लौटे सुरक्षित?
शिवालिक, नंदा देवी, पाइन गैस, जग वसंत, ग्रीन सानवी, जग लाडकी, ग्रीन आशा, BW TYR और BW ELM जैसे जहाज पहले ही सुरक्षित लौट चुके हैं। होर्मुज में जारी तनाव के बीच ‘जग विक्रम’ का भारत पहुंचना देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी राहत माना जा रहा है।

