
दुबई में केरल के एक ग्रुप ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को मंच पर बुलाकर उनका स्वागत किया। जब ये वीडियो भारत पहुंचे, तो लोगों का गुस्सा भड़क गया।
अफरीदी के सम्मान में केरल ग्रुप का आयोजन, भारतीयों ने कहा – ये अपमान है
अधिकांश यूजर्स ने लिखा कि आयोजकों को शर्म करना चाहिए। बता दें, पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अफरीदी ने भारत विरोधी बयान दिए थे। वे पूर्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बातें कर चुके हैं।
सिर शर्म से झुक गया
वीडियो पर कमेंट करते हुए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील सिंह श्योराण ने एक्स पर लिखा- शाहिद अफरीदी आतंकियों का समर्थन करते हुए भारत और भारतीय सशस्त्र बलों की आलोचना करते हैं, फिर भी दुबई में केरल समुदाय उनका स्वागत करता है। मेरा सिर शर्म से झुक जाता है और मेरा खून खौल उठता है। सीमा पर तैनात वह सैनिक जब यह देखेगा तो क्या सोचेगा। वह भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। शर्म आती है।
बूम-बूम पर पर बोले- हो गया बूम-बूम
अफरीदी को देखकर लोगों ने बूम-बूम चिल्लाना शुरू कर दिया। क्रिकेट फैंस ने अफरीदी को यह नाम दिया था। इसके जवाब में अफरीदी ने कहा- हो गया बूम-बूम। अफरीदी के सम्मान में केरल ग्रुप का आयोजन, भारतीयों ने कहा – ये अपमान है








