भारतीय महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा

bharata bnama thakashhanae afaraka 641a4990a3698629bee1e974498b386a

महिला टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ विकेट पर 575 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया ने यह कारनामा इस साल पर्थ में किया था। ऋचा घोष (86 रन) के एनेरी डर्कसन के 109वें ओवर की शुरूआती गेंद पर चौका लगाते ही भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया। जेमिमा रोड्रिग्स (55 रन) के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर (69 रन) और ऋचा ने अर्धशतक बनाकर योगदान दिया। भारतीय महिला टीम ने पहले दिन चार विकेट पर 525 रन बनाये थे जो टेस्ट मैच में एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी था।

स्मृति मंधाना और शेफाली ने भी बनाए रिकॉर्ड

भारत की इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (205 रन) और स्मृति मंधाना (149 रन) ने दिया। दोनों के बीच 292 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई। महिला क्रिकेट में पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी भी है।