Latest

Indian Railway: बांद्रा-गोरखपुर रूट पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी

Indian Railway: बांद्रा-गोरखपुर रूट पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री भीड़ को क्लीयर करने के उद्देश्य से सामान्य यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 05029/05030 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-बांद्रा के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है।

Indian Railway: बांद्रा-गोरखपुर रूट पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी

जिससे अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को सीजन में भीड़ से राहत मिल सके। इस अनारक्षित स्पेशल गाड़ी में के कुल 20 कोच होंगे। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पश्चिम मध्य रेलवे के भरतपुर एवं कोटा स्टेशनों पर ठहराव कर गंतव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 05029 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 29 अक्टूबर, 02, 06 एवं 10 नंवबर 2024 (04 ट्रिप) गोरखपुर से रात्रि 19:00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 12:05 बजे भरतपुर, 15:20 बजे कोटा और अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन प्रातः 05:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05030 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 31 अक्टूबर, 04, 08 एवं 12 नंवबर 2024 (04 ट्रिप) बांद्रा टर्मिनस से सुबह 07:10 बजे रवाना होकर रात्रि 20:10 बजे कोटा, 23:45 बजे भरतपुर और अन्य स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन सायं 16:15 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपूर सेंट्रल, कन्नौज, फरुखाबाद, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, कोटा, रतलाम, वड़ोदरा, सूरत, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। Indian Railway: बांद्रा-गोरखपुर रूट पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि