Latest

Indian Railways Upgrade: अब मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगा वंदे भारत जैसा आराम, झटकों से मिलेगी राहत

Indian Railways Upgrade: अब मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगा वंदे भारत जैसा आराम, झटकों से मिलेगी राहत, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाओं का अनुभव मिलने की उम्मीद है। इसके लिए रेलवे ट्रैक सिस्टम में नई तकनीक अपनाने जा रहा है, जिससे यात्रा के दौरान लगने वाले झटकों को काफी हद तक कम किया जा सके।

Indian Railways Upgrade: अब मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगा वंदे भारत जैसा आराम, झटकों से मिलेगी राहत

रेल मंत्रालय के अनुसार, ट्रेनों में सबसे ज्यादा झटके पॉइंट्स और क्रॉसिंग के दौरान महसूस होते हैं, जब ट्रेन एक ट्रैक से दूसरे ट्रैक पर जाती है। इसके अलावा ब्रिज एप्रोच पर भी यात्रियों को असुविधा होती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए अब पारंपरिक लोहे और कंक्रीट के स्लीपरों की जगह कम्पोजिट स्लीपर लगाए जाएंगे, जो खास कुशनिंग तकनीक से लैस होंगे।

ये नए स्लीपर हल्के होने के साथ-साथ काफी मजबूत हैं और भारी वजन सहन करने में सक्षम हैं। इनकी डिजाइन ऐसी बनाई गई है कि इन्हें अलग-अलग जगहों की जरूरत के अनुसार आसानी से इस्तेमाल किया जा सके, जिससे ट्रैक बिछाने का काम भी तेज और आसान होगा।

रेलवे का कहना है कि इन स्लीपरों के इस्तेमाल से न केवल यात्रियों को बेहतर आराम मिलेगा, बल्कि ट्रैक की मेंटेनेंस लागत भी कम होगी और उनकी उम्र भी ज्यादा होगी।

इसके साथ ही रेलवे ट्रैक की निगरानी व्यवस्था को भी आधुनिक बनाया जा रहा है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पटरियों की जांच की जाएगी ताकि किसी भी खराबी का समय रहते पता लगाया जा सके। ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार से लैस डिवाइस ट्रैक के नीचे की स्थिति का विश्लेषण करेंगे, जबकि मैग्नेटिक पार्टिकल टेस्टिंग तकनीक से वेल्डिंग में छोटी से छोटी खामियों की पहचान संभव होगी।

इन सभी तकनीकी सुधारों के बाद उम्मीद है कि आने वाले समय में आम पैसेंजर ट्रेनों की यात्रा भी वंदे भारत जैसी अधिक स्मूथ और सुरक्षित हो जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम