FEATURED

Indian Railways: अब 30 दिन पहले बुक कर सकते हैं Rajdhani रुट का टिकट

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने आशिंक रूप से ही सही, पर रेल सेवा बहाल कर लोगों को बड़ी राहत दी है। सबसे पहले श्रमिक ट्रेनें चलाई गईं। फिर स्पेशल ट्रेनों से यहां वहां फंसे लोगों को अपने घरों तक पहुंचाया, वहीं 1 जून से रोज 200 ट्रेनें चलने वाली है। अब Rajdhani रुट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को लेकर बड़ी सुविधा दी है। Indian Railways के ताजा बयान के अनुसार, Rajdhani रुट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग अब 30 दिन पहले की जा सकती है। ये टिकट रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर से भी खरीदे जा सकते हैं।

साथ ही ये टिकट कम्प्युटराइज पीआरएस काउंटर जैसे पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र से भी खरीदे जा सकते हैं। पहले की तरह आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर तो मिलते ही रहेंगे। रेलवे ने इसे एडवांस रिजर्वेशन पीरियड करार दिया है, जिसे Rajdhani रुट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 7 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है।

बता दें, Rajdhani रुट 12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह सुविधा शुरू होने के चंद मिनट बाद ही हजारों टिकट बुक हो गए थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम