Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीयव्यापार

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए आज से चलेगी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन, भोपाल सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए आज से चलेगी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन, भोपाल सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने एवं मध्यप्रदेश से दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी को सशक्त करने हेतु ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस नयी ट्रेन चलाई गयी है।

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए आज से चलेगी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन, भोपाल सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी

जिसकी उद्घाटन सेवा गुरुवार 26 जून 2025 को गाड़ी संख्या 01086 ग्वालियर – एसएमवीटी बेंगलुरु उद्घाटन सेवा विशेष ट्रेन का संचालन किया गया। यह ट्रेन आज विशेष रूप से उद्घाटन सेवा के रूप में चलाई जा रही है| इसकी नियमित सेवा 29.06.2025 से एसएमवीटी बेंगलुरु से और 04.07.2025 से ग्वालियर से चलेगी।

गाड़ी संख्या 01086 ग्वालियर – एसएमवीटी बेंगलुरु उद्घाटन विशेष ट्रेन

गाड़ी संख्या 01086 आज दिनांक 26 जून, 2025 को शाम 16:00 बजे ग्वालियर स्टेशन से प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शिवपुरी (17:32 बजे), गुना (19:45 बजे), अशोक नगर (20:45 बजे), बीना (22:15 बजे), विदिशा (23:17 बजे) तथा भोपाल स्टेशन (रात्रि 00:15 बजे, अगले दिन) पर ठहरते हुए यात्रा करेगी। यह ट्रेन मार्ग के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए दिनांक 28 जून 2025 (शनिवार) को सुबह 08:35 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु स्टेशन पहुंचेगी।

ठहराव:- ग्वालियर जं., शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, बीना जं., विदिशा, भोपाल जं., बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज़नगर, बेल्लमपल्ली, काजीपेट जं., काचीगुड़ा, महबूबनगर, गडवाल जं., कुरनूल सिटी, ढोन जं., अनंतपुर, धर्मावारम जं., हिंदूपुर, येलहंका जं., एसएमवीटी बेंगलुरु।

कोच संरचना :- इस विशेष उद्घाटन ट्रेन में 07 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि