Indian Railway: इंटरसिटी एक्सप्रेस अब मदनमहल से होगी रवाना, जबलपुर स्टेशन पर मरम्मत कार्य

05 10 2020 rail cattle 2020105 215646

Indian Railway: इंटरसिटी एक्सप्रेस अब मदनमहल से होगी रवाना, जबलपुर स्टेशन पर मरम्मत कार्य।पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) द्वारा जबलपुर रेलवे स्टेशन में विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते 27 मई से 30 मई तक चार दिन के लिए प्रतिदिन तीन घंटे का रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रानी कमलापति- अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी ट्रेन (गाड़ी नंबर 22187-22188) की सेवाओं में आंशिक बदलाव किया गया है।

अब 27 से 30 मई तक रानी कमलापति से रवाना होने वाली इंटरसिटी ट्रेन 22187 मदनमहल स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन मदनमहल से अधारताल के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

वहीं 27 से 30 मई तक अधारताल से रवाना होने वाली इंटरसिटी ट्रेन 22188 मदनमहल स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन अधारताल से मदनमहल के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।

इधर… ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी का संचालन आज से रोज

ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी का संचालन अब हर दिन किया जाएगा। सोमवार से ही यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यह ट्रेन अभी तक सप्ताह में केवल पांच दिन चलाई जा रही थी। इसे नियमित रूप से चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

भोपाल से यह ट्रेन दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी और रात 11:58 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, ग्वालियर से सुबह 6:20 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:35 बजे भोपाल पहुंचेगी। इधर, प्रयागराज से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन तक नियमित रूप से चलने वाली ट्रेन नंबर 11802 का संचालन सोमवार से ग्वालियर तक किया जाएगा।

यह ट्रेन सोमवार को प्रयागराज जंक्शन से सुबह 6:05 बजे रवाना होकर शाम 5:15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी और इसके बाद रात नौ बजे ग्वालियर स्टेशन पर आएगी। इसी दिन से यह ट्रेन नियमित हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  भारत ने बंगाल की खाड़ी के लिए जारी किया NOTAM: 590 KM क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण की तैयारी

pixelcheck

Indian Railway: इंटरसिटी एक्सप्रेस अब मदनमहल से होगी रवाना, जबलपुर स्टेशन पर मरम्मत कार्य