katniमध्यप्रदेश

कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घाय

 

कटनी। शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद हनीफ  (57 वर्ष), निवासी पाठक वार्ड क्रमांक 57, जो सुमालिया हैंडलूम के संचालक हैं, शाम करीब 5:30 बजे अपने गोदाम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास आरोपी कुनाल वंशकार, पिता संतोष वंशकार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले रोशन ठाकुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद हुए घटनाक्रम में मोहम्मद हनीफ पाठक पर हमला किया गया। चाकू लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है तथा विवाद के कारणों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button