indian railway प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय बदला, अब जबलपुर से 5.45 बजे होगी रवाना

indian railway प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय बदला गया है अब यह गाड़ी जबलपुर से 5.45 बजे रवाना होगी। इसी तरह जबलपुर-गोंदिया स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में भी परिवर्तन किया गया है।
रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी – इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन का जबलपुर स्टेशन पर आगमन तथा प्रस्थान और गाड़ी संख्या 05713 जबलपुर-गोंदिया स्पेशल ट्रेन का जबलपुर से सुकरी मंगेला के मध्य समय सारणी में आंशिक परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी जानकारी निम्न है। उपरोक्त समय सारणी दिनाँक 28 जून से प्रभावशील है।
गाड़ी संख्या 11274 प्रयागराज छिवकी – इटारसी एक्सप्रेस ट्रेन का जबलपुर स्टेशन पर आगमन 05:35 बजे तथा प्रस्थान 05:45 बजे रहेगा। पूर्व में समय जबलपुर स्टेशन पर आगमन 06:00 बजे तथा प्रस्थान 06:10 बजे था।
गाड़ी संख्या 05713 जबलपुर-गोंदिया स्पेशल ट्रेन का जबलपुर से सुकरी मंगेला के मध्य जबलपुर में 06:10 बजे, मदन महल 06:18 बजे, गढ़ा 06:44 बजे , ग्वाटीघाट 06:53 बजे, जमरता 07:02 बजे, चारघाट पिपरिया 07:12 बजे, बरगी 07:25 बजे एवं सुकरी मंगेला 07:34 बजे तक के समय सारणी संशोधन किया गया है। सुकरी मंगेला से गोंदिया तक के समय सारिणी में कोई परिवर्तित नहीं किया गया है ।