indian railway जबलपुर-अम्बिकापुर इण्टरसिटी की JBP से KTES के बीच समय सारणी में आंशिक संशोधन,15 मिनट पहले छूटेगी

indian railway सुचारु रेल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन प्रारम्भिक स्टेशन जबलपुर JBP से कटनी साऊथ KTES तक की समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया और न्यू कटनी जंक्शन से अम्बिकापुर तक की समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
संशोधित समय सारणी दिनाँक 30 दिसंबर 2023 से प्रभावी रहेगी। संशोधित समय सारणी निम्नानुसार है।
गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान समय 12:55 बजे (पूर्व समय 13:10 बजे), सिहोरा रोड 13:28 बजे (पूर्व समय 13:38 बजे), कटनी साउथ 14:05 बजे (पूर्व समय 14:15 बजे) पहुँचेगी।
यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से भी ट्रेन की संशोधित समय सारणी की जानकारी प्राप्त कर सकते है ।