Latestअजब गजबमध्यप्रदेश

indian railway घाट सेक्शनों के बीच इंजीनियरिंग के नायाब पुलों से गुजरते यात्रा रोमांचक बनाती वंदेभारत ट्रेन

indian railway भारतीय रेल पर यात्रियों की सुविधा के लिए उच्च गति और विश्व स्तरीय सुविधाओं वाली आरामदायक सुखद तथा बेहतर रेल यात्रा अनुभव के साथ वन्दे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पमरे के मध्य प्रदेश क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध जबलपुर-रानी कमलापति-जबलपुर वन्दे भारत ट्रेन यात्रियों को प्राकृतिक सौंदर्य एवं घाट सेक्शनों के मनमोहक दृश्यों के अनुभव का एहसास करा रही है।

wp 1695395828048

यात्रियों द्वारा रात्रि के समय गुजरती वंदेभारत ट्रेन से आकाश में टिमटिमाते तारे एवं चाँद की रोशनी के प्राकृतिक सौंदर्य के नज़ारे की सेल्फी ली जा रही है।

गौरतलब है कि जबलपुर से इटारसी रेलखण्ड पर सबसे पुराना तवा ब्रिज एवं बागरातवा सुरंग सोनतलाई और बागरातवा स्टेशनों के बीच है। यह पमरे के महत्वपूर्ण ब्रिजों में से एक अहम धरोहर के रूप में है। इन ब्रिजों एवं सुरंगों का रखरखाव रेलवे के इंजीनियरी विभाग द्वारा किया जाता है।

wp 1695395837799

वंदेभारत के यात्री प्राकृतिकसुंरदता के नजारों का आनंद उठा रहे हैं। इटारसी से भोपाल रेलखण्ड पर बुदनी-बरखेड़ा के अंतर्गत आने वालें घाट सेक्शनों के खूबसूरती को संरक्षित एवं रखरखाव में रेलवे के इंजीनियरी विभाग द्वारा अहम् भूमिका निभाई जा रही है। इसी रेलवे ट्रैक पर सरपट दौड़ती स्व-चालित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है।

वंदेभारत ट्रेन की सुंदरता एवं विश्व स्तरीय सुविधाएं यात्रियों के बीच लोकलुभावन बन रही है और साथ ही यात्रा के लिए आकर्षित कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम