Indian Navy: भारतीय वायुसेना को मिलेगी ब्रह्मोस‑ए की मारक क्षमता-110 मिसाइल और 87 हाई‑टेक ड्रोन के ऑर्डर से दुश्मनों के लिए तैयार हो जाएगा काल
Indian Navy: भारतीय वायुसेना को मिलेगी ब्रह्मोस‑ए की मारक क्षमता-110 मिसाइल और 87 हाई‑टेक ड्रोन के ऑर्डर से दुश्मनों के लिए तैयार हो जाएगा काल। भारतीय वायुसेना की ताकत में जल्द ही बड़ा इजाफा होने वाला है. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने 7.64 अरब डॉलर की एक बड़ी रक्षा खरीद योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत वायुसेना को 110 ब्रह्मोस-ए एयर-लॉन्च सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें और 87 भारी-भरकम ड्रोन मिलेंगे. इस सौदे से भारत की हवाई मारक क्षमता और रणनीतिक ताकत दोनों में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
Indian Navy: भारतीय वायुसेना को मिलेगी ब्रह्मोस‑ए की मारक क्षमता-110 मिसाइल और 87 हाई‑टेक ड्रोन के ऑर्डर से दुश्मनों के लिए तैयार हो जाएगा काल
हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस-ए का पहली बार युद्ध में इस्तेमाल हुआ था. इस दौरान मिसाइल ने पाकिस्तान वायुसेना (PAF) के अहम एयरबेस और रनवे को सटीक निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया था. इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि यह मिसाइल किसी भी हालात में दुश्मन की गहराई तक जाकर हमला कर सकती है.

