डेटा सुरक्षा को लेकर भारतीय सेना सख्त: जवानों और अधिकारियों के लिए Facebook, TrueCaller और PUBG समेत 87 ऐप्स बैन

डेटा सुरक्षा को लेकर भारतीय सेना सख्त: जवानों और अधिकारियों के लिए Facebook, TrueCaller और PUBG समेत 87 ऐप्स बैन

डेटा सुरक्षा को लेकर भारतीय सेना सख्त: जवानों और अधिकारियों के लिए Facebook, TrueCaller और PUBG समेत 87 ऐप्स बैन

नई दिल्ली। संवेदनशील जानकारियों के लीक होने और साइबर जासूसी के खतरों को रोकने के लिए भारतीय सेना ने कड़ा कदम उठाया है। सेना ने “Banned Apps” शीर्षक से एक नई एडवाइजरी जारी करते हुए अपने सभी अधिकारियों और जवानों के लिए 87 मोबाइल ऐप्स के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रतिबंधित ऐप्स की इस सूची में फेसबुक, स्नैपचैट, ट्रूकॉलर और पबजी जैसे बेहद लोकप्रिय ऐप्स के साथ कई चीनी ऐप्स भी शामिल हैं।

पीएम मोदी के मॉर्फ्ड और अश्लील वीडियो मामले में मेटा इंडिया हेड और कई Facebook-Instagram अकाउंट्स पर केस दर्ज

सेना की एडवाइजरी में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि कोई भी सैन्यकर्मी अपने स्मार्टफोन में इन ऐप्स का उपयोग न करे। आदेश का उल्लंघन करने या सूची में शामिल ऐप्स का इस्तेमाल करते पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या जवान के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

किस कैटेगरी के कौन-से प्रमुख ऐप्स हुए बैन?

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया, डेटिंग, गेमिंग, ई-कॉमर्स और यूटिलिटी से जुड़े ऐप्स को इस प्रतिबंध के दायरे में रखा है:

  • सोशल मीडिया और मैसेजिंग: Facebook, Snapchat, Baidu, Ello, WeChat, QQ, Kik, ooVoo, Nimbuzz, Helo, Qzone, ShareChat, Viber, Line, IMO, Snow, ToTok और Hike।

  • वीडियो और लाइव स्ट्रीमिंग: TikTok, Likee, Samosa, Kwali, LiveMe, BigoLive, Zoom, Fast Films, Vmate, Uplive और Vigo Video।

  • गेमिंग ऐप्स: PUBG, NONO Live, Clash of Kings, Mobile Legends और Tencent के सभी गेमिंग ऐप्स।

  • डेटिंग ऐप्स: Tinder, Bumble, Hinge, TrulyMadly, Happn, Aisle, Coffee Meets Bagel, Woo, OkCupid, Badoo, Azar, Tantan, Elite Singles, Tagged और Couch Surfing।

  • ई-कॉमर्स ऐप्स: Shein, Club Factory, AliExpress, Chinabrands, Gearbest, Banggood, MiniInTheBox, Dhgate, LightInTheBox, DX, EricDress, Zaful, Tbdress, Modlity, Rosegal और Romwe।

  • यूटिलिटी और कंटेंट शेयरिंग: TrueCaller, CamScanner, Beauty Plus, ShareIt, Xender, Zapya, UC Browser, UC Browser Mini और 360 Security।

  • न्यूज, ब्लॉग और अन्य ऐप्स: Daily Hunt, News Dog, Reddit, Tumblr, Yelp, Friends Feeds, Private Blogs, Pratilipi, Heal of Y, POPXO, VoKal, Hungama और Songs.pk।