Monday, April 6, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

Indiam Railway: रेल लाइन के किनारे रखा 52 हजार का 7 टन लोहा ले गए चोर

Indiam Railway: रेल लाइन के किनारे रखा 52 हजार का 7 टन लोहा ले गए चोर।रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत मुड़वारा रेलयार्ड में रेल लाइन के किनारे रखा 52 हजार रूपए कीमती 7 टन लोहे की सरिया चोरी जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि मुड़वारा यार्ड में रेल लाइन के किनारे सैल कंपनी की 7 टन वजनी लोहे की सरिया रखी थी। जिसे बदमाशों ने पार कर दिया।

चोरी गई सरिया की कीमत 52 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश रायबरेली के मूल निवासी एवं हाल निवासी चुनकाई मोहल्ला डीजल लोको शेड निवासी विजय कुमार पांडे की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम