
India vs England 3rd test Day 4 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 58 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए मैच के पांचवें दिन 135 रन चाहिए। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर केएल राहुल 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने दो, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को 1-1 विकेट मिला।
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पांच के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया है। दूसरी पारी में भी जोफ्रा आर्चर ने उन्हें आउट किया। यशस्वी खाता नहीं खोल सके। करुण नायर 33 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर कार्स का शिकार बने। बेन स्टोक्स ने आकाशदीप(1) को क्लीन बोल्ड करके भारत को चौथा झटका दिया।
इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सर्वाधिक रन बनाए। भारत की ओर से वॉशिंगटन ने 4 विकेट झटके। इंग्लैंड और भारत दोनों ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे।
तीसरे मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज ने बेन डकेट को आउट करके इंग्लैंड को पहला झटका दिया। सिराज ने ओली पोप को भी अपना शिकार बनाया। बेन 12 और ओली 4 रन बनाकर आउट हुए। नीतीश रेड्डी ने जैक क्रॉउली को पवेलियन भेजा।
क्रॉउली ने 22 रन बनाया। हैरी ब्रूक को आकाशदीप ने पवेलियन भेजा। ब्रूक ने 19 गेंद में 23 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में चौथे दिन पांच विकेट गंवाए हैं। जो रूट 96 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। जेमी स्मिथ को भी सुंदर ने क्लीन बोल्ड किया। स्मिथ ने 14 गेंद में 8 रन बनाए। बेन स्टोक्स ने 96 गेंद में 33 रन बनाए। सुंदर ने स्टोक्स को पवेलियन भेजा। ब्रायडन कार्स एक ही रन बना सके। बुमराह ने उन्हें आउट किया। क्रिस वोक्स ने 10 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने शोएब बशीर (2) को क्लीन बोल्ड करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया। जोफ्रा 5 रन बनाकर नाबाद लौटे।