India Success Abroad: अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वॉन्टेड नोनी राणा
India Success Abroad: अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वॉन्टेड नोनी राणा
India Success Abroad: अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वॉन्टेड नोनी राणा। भारत का एक और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है. गैंगस्टरनोनी राणा अमेरिका में पकड़ा गया है. नोनी राणा को नायग्रा (NIAGARA) बॉडर से नोनी राणा को गिरफ्तार किया गया है. अमेरिका कनाडा की बॉडर है यह राणा कनाडा भागने की फिराक में था उसके पहले उसे अमेरिका की एजेसियों ने हिरासत में ले लिया था. ये हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है. नोनी राणा कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई है।
India Success Abroad: अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वॉन्टेड नोनी राणा
किस गैंग से जुड़ा है नोनी राणा?
नोनी राणा फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग गया था. ये विदेश से लॉरेंश बिश्नोई गैंग को ऑपरेट कर रहा था. हाल में नोनी राणा की कई सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आई है. इन पोस्ट में नोनी राणा ने उन वारदातों को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली है, जिसमें लॉरेंश गैंग ने हरियाणा में अंजाम दिया था. अब नोनी राणा को जल्द भारत लाने के लिए हरियाणा पुलिस सेंट्रल एजेसियों के साथ US के अधिकारियों के संपर्क में है.
बुधवार 19 नवंबर को लॉरेश बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया है. अब लॉरेंश बिश्नोई के एक और करीबी का अमेरिका में पकड़ा जाना गैंग के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।India Success Abroad: अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वॉन्टेड नोनी राणा
अमन बिश्नोई को भी अमेरिका से लाया गया भारत
लॉरेंश बिश्नोई गैंग के ही शख्स और इसके छोटे भाई अमन बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया गया. गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के बाद 11 दिन के रिमांड पर भेज दिया है. हालांकि, एनआईए की तरफ से 15 दिन की रिमांड मांगी गई थी. अनमोल बिश्नोई की सुनवाई इन कैमरा यानी अदालत के बंद कक्ष में हुई।
शूटर का हुआ था एनकाउंटर
सितंबर महीने में नोनी राणा गैंग से जुड़े शूटर का एनकाउंटर किया गया था. इस शूटर का नाम अमन था. यमुनानगर के बरनाला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर गोलियां चलाने और फिर लाडवा में एक शराब की दुकान को निशाना बनाया गया था. इस शूटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंदूक की नोक पर एक मोटरसाइकिल लूट ली थी. जिसे पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया था।








