India Pakistan Tension भारतीय सशस्त्र बलों ने इनका प्रभावी ढंग से मुकाबला किया है। अब रक्षा विशेषज्ञ कहने लगे हैं कि भारत की जवाबी कार्रवाई में सुबह तक पाकिस्तान का क्या होगा ? इसी बीच बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी पायलट को जिंदा पकड़ लिया है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। फिलहाल पकड़े गए पायलट से पूछताछ जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। भारतीय रक्षा बलों ने बयान जारी कर कहा कि पश्चिमी सीमाओं पर विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन हमले दर्ज किए गए हैं।
आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में भी पाकिस्तान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए थे।
वहां भी भारतीय सेना ने खतरे को के तहत पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया था। पाकिस्तान की इन हरकतों को भारत की सुरक्षा पर सीधा हमला माना जा रहा है, लेकिन सेना की सतर्कता और जवाबी कार्रवाई ने एक बार फिर पाकिस्तान की मंशा को पूरी तरह विफल कर दिया है।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पायलट की गिरफ्तारी इस बात का बड़ा प्रमाण है कि पाकिस्तान किसी गहरी साजिश में जुटा हुआ था। उधर, पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर उकसावे वाली हरकत सामने आई है।
शुक्रवार को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित तीन प्रमुख सैन्य ठिकानों जम्मू, पठानकोट और उधमपुर को ड्रोन और मिसाइल हमलों से निशाना बनाया। हालांकि इन हमलों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सशस्त्र बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खतरे को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया।
हेडक्वार्टर्स इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान द्वारा मिसाइल और ड्रोन के माध्यम से निशाना बनाया गया।
सरहद पर बीते 36 घंटे में तेजी से हालात बदले हैं। पाकिस्तान जंग पर आमादा है। गुरुवार को दोपहर 2:34 बजे यह खुलासा हुआ कि पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। यही नहीं, पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर लाहौर में उसे काफी नुकसान पहुंचा। भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उधर, पाकिस्तान ने भी कई दावे कर दिए। हालांकि, शाम 5:30 बजे विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग कर पाकिस्तान के कई झूठ को बेनकाब कर दिया। रात आठ बजे के बाद हालात तेजी से बदलते चले गए।

