Operation Sindoor 2.0, LIVE India Pakistan News: दिल्ली में सभी कर्मचारियों अधिकारियों की छुट्टियां रद्द, जयशंकर ने EU, अमित शाह ने BSF के महानिदेशक से की बात, पढ़ें हर पल की खबर

अमेरि‍की वि‍देश मंत्री से एस जयशंकर की बात, भारत ने पाकि‍स्‍तान की लंका लगा दी; भारत बोला – झूठ इसका राष्ट्रीय धर्म, आतंकियों को देता है शाही विदाई

Operation Sindoor 2.0, LIVE India Pakistan News:

भारत पाकिस्तान के बीच टेंशन गहरा गया है। भारत ने जिस तरह जवाब देना शुरू किया है उससे पाकिस्तान पस्त हो रहा है इधर देश मे सरकार ने जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। सेवा विभाग के विशेष सचिव डॉ. अजय कुमार बिष्ट के तरफ जारी आदेश में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारियों को देखते हुए, सक्षम प्राधिकारी ने निर्देश जाता है कि अगले आदेश तक दिल्ली सरकार के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।

भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों को भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया है। इसी बीच बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी पायलट को जिंदा पकड़ लिया है।

अमित शाह ने बीएसएफ के महानिदेशक से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बलों के महानिदेशकों से बात करके सीमा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट सुरक्षा के संबंध में सीआईएसएफ के महानिदेशक से भी बात की। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन को पूरी जानकारी दी। उध्रर भारतीय जवाब में पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुरूप क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया। किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसे भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha Bypoll Analysis: मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बना भाजपा ने साधे दो बड़े सियासी निशाने

एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से की बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से एंटोनियो ताजानी से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की। किसी भी वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।

एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन से की बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन से बात की है। उन्होंने बताया कि भारत ने अपनी कार्रवाइयों को लेकर संयम बरता है। हालांकि, किसी भी तरह की बढ़ोतरी का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी दोहरी जांच

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग (एसएलपीसी) की जाएगी। टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तदनुसार एयर मार्शल की तैनाती की जाएगी।