
भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर:जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अभिषेक-पंड्या ने फिफ्टी लगाई; साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 पहली जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने गुरुवार के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। इसी के साथ सुपर-8 ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
ब्रायन बेनेट 3 रन से शतक चूके 257 रन का टारगेट चेज कर रही जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही। उसके बाद टीम ने मिडिल ओवर्स के फेज में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। लेकिन, ओपनर ब्रायन बेनेट ने एक छोर संभाले रहा। उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने मुकाबला गंवाने के बाद बात करते हुए कहा कि भारत में आकर खेलने के बाद हमें काफी कुछ सीखने को मिला है| जब बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगा तो हमने ये बात की थी कि हमें पॉवर प्ले में बिखरना नहीं है| हाँ आज का स्कोर बड़ा था लेकिन हमने समझ बूझ के साथ बल्लेबाजी की| अपने गेंदबाजी में जो प्लान बनाया था उसमें सफल नहीं हो पाए| बल्लेबाजी में हमने पिछले मैच से बेहतर किया लेकिन गेंदबाजी और फील्डिंग में और अच्छा करने की जरूरत थी| हमारा एक मुकाबला बचा हुआ है जहाँ हम गेंदबाजी और फील्डिंग में और अच्छा करने को देखेंगे| वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों के खिलाफ आपको तीनों ही डिपार्टमेंट में बेहतर खेल दिखाना होता है|
अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला।
अभिषेक-पंड्या की फिफ्टी, तिलक ने नाबाद 44 बनाए भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा (55 रन) और हार्दिक पंड्या (नाबाद 50) फिफ्टी बनाई। वहीं, तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रन बनाए। जिम्बाब्वे से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तिनोतेंदा मपोसा और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिए।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या प्लेयर ऑफ द मैच रहे।








