Monday, April 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatestखेलराष्ट्रीय

India at Tokyo Olympics Live Updates: महिला हॉकी टीम ने द. अफ्रीका को 4-3 से हराया, जानिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का गणित

India at Tokyo Olympics Live Updates: टोक्यो ओलंपिक्स में शनिवार को 9वें दिन के आयोजन हो रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर पदक की उम्मीद को जिंदा रखा है।

वंदना कटारिया ने तीन गोल किए। शनिवार को ही महिला हॉकी में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड का मुकाबला होगा। यदि आयरलैंड हार जाती है तो भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा।

भारत ने अब तक एक पदक जीता है, लेकिन बैटमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी में पदक की उम्मीद बनी हुई है। शनिवार को भी कुछ अहम मुकाबले होने हैं।

पीवी सिंधु और पूजा रानी भी एक्शन में नजर आएंगी। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और मुक्केबाज पूजा रानी देश के लिए एक-एक पदक हासिल करने से सिर्फ एक जीत की दूरी हैं।

डिस्कस थ्रो: कमलप्रीत कौर 64.00 मीटर के महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल पहुंच गई हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम