FEATUREDLatestराष्ट्रीय

IND Vs PAK Champions Trophy Match: पाक के खिलाफ फिर गरजा किंग कोहली का बल्ला, लगाई फिफ्टी

IND Vs PAK Champions Trophy Match: पाक के खिलाफ फिर गरजा किंग कोहली का बल्ला, लगाई फिफ्टी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 5वां मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से कुलदीप ने 3, हार्दिक और अक्षर ने 2-2 विकेट झटके।

भारत की टीम ने किसी भी तरह बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तान ने एक चेंज किया है। चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारत ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया था। बांग्लादेश को भारतीय टीम ने करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्ता दोनों टीमों को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

भारत से पाकिस्तान यह मैच हार जाता है, तो उसका यह सफर यही खत्म हो जाएगा। नॉकआउट स्टेश में पहुंचना असंभव होगा। भारतीय फैंस की उम्मीदें रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद शमी से काफी हैं। पाकिस्तानी फैंस बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी पर नजर लगाए बैठे हैं।

मैच के प्रमुख अपडेट….

कोहली की फिफ्टी

पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर किंग कोहली का बल्ला गरज रहा है। लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने पाक के खिलाफ शानदार बैटिंग कर रहे हैं। कोहली अब तक 72 गेंदों में 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत ने 100 रन पर खोए 2 विकेट

पाक द्वारा दिए 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा ने 20 रनो की पारी खेली वहीं गिल 46 रन बनाकर आउट हुए।

तैय्यब ताहिर क्लीन बोल्ड

Pakistan 5⃣ down

रविंद्र जडेजा ने पाकिस्तान के तैय्यब ताहिर को क्लीन बोल्ड कर दिया। यह पाकिस्तान का 18वीं गेंद पर तीसरा विकेट है। 36वें ओवर में जडेजा की गेंद पर तैय्यब ताहिर 4 रन बनाकर आउट हो गए।

एक गेंद पहले मिला था मौका

रिजवान अहमद को अक्षर पटेल ने 46 रन पर आउट कर दिया है। हार्दिक पांड्या की आखिरी गेंद पर हर्षित राणा ने उनका कैच छोड़ दिया था। उसके बाद अक्षर पटेल को कप्तान रोहित शर्मा ने मौका दिया। उन्होंने पहली ही गेंद पर उनको क्लीन बोल्ड कर दिया।

सऊद शकील ने ठोंकी चौथी फिफ्टी

सऊद शकील ने 31वें ओवर में में अपने करियर की चौथी फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 63 बॉल का सामना कर हाफ सेंचुरी बनाई है। उन्होंने रिजवान के साथ 90 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।

इमाम उल हक पवेलियन लौटे

कुलदीप यादव के ओवर में इमाम उल हक अक्षर पटेल की शानदार फिल्डिंग के कारण रन आउट हो गए हैं। वह शॉर खेलने के बाद रन भागने की कोशिश रह थे, तभी अक्षर पटेल ने डायरेक्ट थ्रो मारकर उनको आउट कर दिया।

हार्दिक ने बाबर को किया आउट

हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ओवर में ही पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने बाबर आजम को पवेलियन भेज दिया है। हार्दिक के पहले ओवर की दूसरी बॉल पर बाबर आजम विकेटकीपर केएल राहुल को कैच दे बैठे।

मोहम्मद शमी के पैर में परेशानी

मोहम्मद शमी ने अभी तक 3 ओवर फेंके हैं। इस दौरान उन्होंने 13 रन दिए हैं। उनके पैर में परेशानी हो गई है, जिसके चलते वह मैदार से बाहर चले गए हैं।

हर्षित के ओवर में बाबर ने ठोंके 2 चौके

हर्षित राणा चौथा ओवर डालने मैदान पर उतरे। उनके एक ही ओवर में बाबर आजम ने 2 चौके मार दिए।

शमी ने पहले ओवर में फेंक दीं 5 वाइड बॉल

पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम और इमाम उल हक ओपनिंग कर रहे हैं। इमाम को चोटिल फखर जमान से रिप्लेस कर खिलाया गया है। मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में 5 वाइड बॉल फेंक दीं।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांडेय, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, साउदी शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर), सलमान अली आगा, तैय्याब तहीर, खुशीदल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह

 

Back to top button