Site icon Yashbharat.com

IND vs AUS, 1st T20I अंतिम ओव्हर में रोमांचक मैच में भारत जीता

images 21

IND vs AUS, 1st T20I: लास्ट ओव्हर में विकेट के पतझड़ से संकट में आये भारत ने अंततः पहला टी 20 मैच में आस्ट्रेलिया को पराजित कर दिया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में गुरुवार,21 नवंबर को 2 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। विशाखापट्टनम में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन का टारगेट दिया और 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए।

जोश इंग्लिस ने 50 गेंद पर 110 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद पर 52 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 1 विकेट लेकर 54 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट लिया। मुकेश कुमार ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बना लिए। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद पर 80 और इशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। रिंकू सिंह 14 गेंद पर 22 रन बनाए।

भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए था। रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल आया। तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हुए। चौथी गेंद पर रवि बिश्नोई रन आउट हुए। अगली गेंद पर सिंगल आया। अर्शदीप रन आउट हुए। रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। आखिरी ओवर में 3 गेंद पर 3 विकेट गिरने से मैच रोमांचक हो गया था। हालांकि, सीन एबॉट ने नोबॉल भी कर दिया था। हालांकि, सीन एबॉट ने नोबॉल कर दिया था। इसके कारण रिंकू का छक्का काउंट नहीं हुआ।

Exit mobile version