राष्ट्रीय

Income Tax Raid: आयकर विभाग का तीन बड़े समूहों पर छापा, गड़बड़ियों के कई सबूत मिले

नई दिल्ली. आयकर विभाग (Income Tax Department) ने जानकारी दी है कि विभाग ने आज तीन समूहों (Three Groups) पर जांच और सर्वे (search and survey) के लिए छापेमारी की. ये ऑपरेशन जयपुर (Jaipur) में 20 परिसरों में, कोटा (Kota) में 6, दिल्ली (Delhi) में 8 और मुंबई (Mumbai) में 9 परिसरों में किए गए.

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने यह भी बताया कि जांचे गए समूहों में से एक समूह होटल, जल विद्युत परियोजनाओं (Hydropower Projects), धातु और ऑटो सेक्टर (metal and auto sectors) जैसी कई व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल है. इन गतिविधियों से उत्पन्न अघोषित आय को अचल संपत्ति (real estate) में निवेश (invested) करने का संदेह है.

दूसरा समूह सोने-चांदी के आभूषणों के व्यापार से जुड़ा हुआ
इसके अलावा आयकर विभाग ने बताया कि दूसरा समूह सिल्वर / गोल्ड ज्वैलरी और एंटीक सिल्वर आर्टिकल्स की ट्रेडिंग में लगा हुआ है और इसके ब्रिटेन, अमेरिका जैसे अन्य देशों के साथ-साथ इन देशों में प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट्स में एसोसिएट एंटरप्राइजेज हैं.

तीसरा ग्रुप होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ, मिले आपराधिक सबूत
तीसरा समूह होटल व्यवसाय में शामिल है. उसमें निवेश के स्रोत को सत्यापित किया जाना बाकी है. लूज पेपर्स / डायरी / डिजिटल डेटा के रूप में कई दोष सिद्ध करने वाले सबूत (incriminating evidence) मिले हैं. आगे की जांच प्रक्रिया चल रही है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम