Income tax officer has become a victim of Honey trap : इनकम टैक्स ऑफिसर वीडियो कॉल के मजे ले रहा था, हनी ट्रैप का शिकार हो गया
भोपाल। यदि कोई अनपढ़ किसान ठगी या धोखाधड़ी का शिकार हो जाए तो पुलिस FIR लिखने से पहले उसकी योग्यता और समझदारी पर सवाल उठाती है। उसकी मूर्खता की हंसी उड़ाई जाती है।
लेकिन मध्य प्रदेश के गुना जिले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का एक ऑफिसर हनी ट्रैपका शिकार हो गया। वीडियो कॉल पर लड़की से बात करते समय इतना खो गया कि उसे पता ही नहीं चला वह कब उसके जाल में फस गया है।
गुना SP राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्सटॉर्शन का मामला केंट थाना इलाके का है। पीड़ित अधिकारी की महिला के साथ सोशल मीडिया साइट फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। फिर दोनों ने एक दूसरे के व्हाट्सएप नंबर लेकर बातचीत करना शुरू कर दिया।
फिर वीडियो कॉल पर बात होने लगी। सभ्यता की सीमाएं कब पार हो गई पता ही नहीं चला। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का समझदार अधिकारी, इतनी सी बात नहीं समझ पाया कि फ्री की मस्ती हमेशा महंगी पड़ती है।
लड़की और उसके साथियों ने सारे वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। रंगीन सपनों में खोए इनकम टैक्स के अधिकारी को जब एक कॉल आया तब पता चला कि वह हनी ट्रैप का शिकार हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि शुरुआत में कुछ पैसे दिए लेकिन जब लड़की के गिरोह की डिमांड लगातार बढ़ती चली गई। तब अधिकारी को पुलिस के पास मदद मांगने के लिए आना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

