विराट दंगल प्रतिस्पर्धा में कई शहरों के पहलवानों ने चित्त करने मारे दांव,गंगाराम विद्यार्थी पहलवान की पुण्यस्मृति में घंटाघर रामलीला मैदान में शानदार ईनामी दंगल का आयोजन
विराट दंगल प्रतिस्पर्धा में कई शहरों के पहलवानों ने चित्त करने मारे दांव,गंगाराम विद्यार्थी पहलवान की पुण्यस्मृति में घंटाघर रामलीला मैदान में शानदार ईनामी दंगल का आयोज
विधायक संदीप जायसवाल ने नगर के समस्त अखाडा समितियों को 25-25हजार प्रदान करने घोषणा की*
कटनी।शहर के नामीगिरामी पहलवान गंगाराम विद्यार्थी (पहलवान) की पुण्यस्मृति एवं गुरु रघुनाथ सहाय राष्ट्रीय अखाड़ा कटनी टेंट लाईट एसोसिएशन के तत्वावधान में शानदार फ्री ईनामी दंगल संदीप जायसवाल विधायक मुड़वारा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नवलेश मलिक की गरिममामयी उपस्थिति में तथा अजय सरावगी चेयरमैन फेडरेशन ऑफ म.प्र. टेन्ट एसोसिएशन अध्यक्ष एवं अखाड़ा समिति एवं कटनी टेन्ट लाईट एसोसियेशन द्बारा 22 जनवरी 2026 को दोप. 2 बजे से घंटाघर रामलीला मैदान में विराट दंगल का आयोजन किया गया,दंखरल में क ई शहरों के पहलवानों ने कुश्ती में अपना दांव मारकर चित्त करने कर अपनी कलाकौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दंगल में शहर समेत कई शहरों के पहलवान प्रतिस्पर्धा में भाग लेने पहुंचे आयोजन समिति द्बारा विजेता उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार भेंट किये गये।आयोजक अजय सरावगी अध्यक्ष टेन्ट लाईट एसोसियेशन कटनी एवं राष्ट्रीय अखाड़ा समिति से आकाश जायसवाल पहलवान खलीपा नरेश निषाद उपखलीपा कैलाश तिवारी ने हनुमानजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कुश्ती प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया।
मुख्यातिथि विधायक संदीप जायसवाल का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
दंगल में 40कुश्तियां हुई जिसमें कई पहलवानों की जोडी बराबरी पर रही।
राष्ट्रीय आखाड़े कटनी से अनिल पहलवान बगरई भेडाघाट अखाड़े से से संजय पहलवान दीपक सुकखन आखाडा आर एन बगरई कमलेश पिपरिया भारत पहलवान पनागर शिवा बगरई शनि पहलवान पहलवान पनागर जतिन सीहोर आर एन पहलवान राधे कटनी गोपाल पहलवान राष्ट्रीय अखाड़ा कटनी शिवानी पहलवान सतना गुलशन पहलवान भोपाल भूमि पहलवान सतना शुभम पहलवान लिंगरी अनमोल बगरई विनायक कटनी अमन सूर्या आलोक
ने बाजी मारी कुश्ती में लडकियों ने भी बढचढकर हिस्सा लिया।नामीगिरामी गोपाल पहलवान ने शानदार कुश्ती में अपना कौशल दिखाया और कुश्ती में बराबरी की टसल दी।
इस मौके पर आयोजक पहलवान नरेश निषाद कैलाश तिवारी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद महाराज पहलवान आकाश जायसवाल भरत तिवारी पत्रकार भवानी तिवारी मनोज कछवाहा की उपस्थिति रही।
*विलुप्त हो रहे खेलों को प्रोत्साहित किया जाये-विधायक*
मुडवारा विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि दंगल प्रतिस्पर्धा विलुप्त होती जा रही है लेकिन कटनी के नौजवान राष्ट्रीय आखाडा और कटनी टेंट लाईट एसोसिएशन पहलवानों को प्रोत्साहित करने का सराहनीय कार्य कर रहे है उन्होंने कहा कटनी में जितने भी आखाडा संचालन हो रहे है विधायक निधि से उनके रखरखाव हेतु 25-25हजार रूपये की राशि दी जायेगी।








