अजब गजबFEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

सागर में मासूम की ‘घाघर वाली ठंडक’ बनी मुसीबत, बर्तन काटकर निकाला गया बाहर

सागर में मासूम की 'घाघर वाली ठंडक' बनी मुसीबत, बर्तन काटकर निकाला गया बाहर

सागर में मासूम की ‘घाघर वाली ठंडक’ बनी मुसीबत, बर्तन काटकर निकाला गया बाहर।गर्मी से राहत पाने के लिए पानी के बर्तन में घुसा एक दो साल का बालक खेल-खेल में बुरी तरह फंस गया। घड़ा नुमा ताबे के बर्तन में मासूम के फंसने से घर व क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया।

सागर में मासूम की ‘घाघर वाली ठंडक’ बनी मुसीबत, बर्तन काटकर निकाला गया बाहर
काफी परेशान होने के बाद भी जब बच्चा नहीं निकला तो स्वजन उसे बर्तन का काम करने वाले व्यक्ति की दुकान पर ले गए, जहां दुकानदार ने बर्तन काटकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सागर में मासूम की 'घाघर वाली ठंडक' बनी मुसीबत, बर्तन काटकर निकाला गया बाहर
सागर में मासूम की ‘घाघर वाली ठंडक’ बनी मुसीबत, बर्तन काटकर निकाला गया बाहर

शहर के चकराघाट वार्ड में रहने वाले अनुज जैन का दो साल का बेटा आरव जैन सुबह 10 बजे छत पर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चा पानी के बर्तनों से खेलने लगा और अपने आप को तांबे के गागर में फंसा लिया। पहले बच्चे ने एक पैर डाला और फिर दूसरा डाल।कर उसमें बैठ गया, लेकिन जब उसके पैर सीधे नहीं हुए तो बच्चा उसी में फंसकर रह गया।

जब वह बर्तन से नहीं निकला तो उसने शोर मचाया, जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसे निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह बच्चे को बर्तन से नहीं निकाल सके। इस घटना से परेशान बच्चे के स्वजनों ने बर्तन सुधारने वालो से संपर्क किया।

हथौड़े और छैनी से धीरे-धीरे काटा बर्तन

स्वजन बर्तन में फंसे आरव को उठाकर चमेली चौक स्थित अशोक ताम्रकार की बर्तन दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने बर्तन काटकर ही निकालने की सलाह दी। दुकानदार ने यहां बर्तन को हथौड़ा व छैनी से धीरे-धीरे काटना शुरू किया।

Back to top button