Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

मैहर मां शारदा के दरबार में युवक ने अपने सिर को चढ़ाने के लिए चाकू से गर्दन काट दी

मैहर। मध्यप्रदेश के जिले मैहर मां शारदा दरबार में एक युवक ने अपने सिर को चढ़ाने के लिए चाकू से गर्दन काट दी। चाकू के घाव से उसकी गर्दन से खून बहने लगा उसे अस्पताल ले जाया गया है।

युवक का नाम लल्लाराम दहिया (37) है। वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के कुरान थाना क्षेत्र अंतर्गत गधागाढ़ा गांव का रहने वाला है। सोमवार को मां शारदा के दर्शन के पहुंचा था। दर्शन पूजन करने के बाद वह हवन कुंड के पास पहुंचा और चाकू से अपना गर्दन काट लिया। हालांकि आसपास में मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने में रोक लिया। उन्हें आसपास मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर मामले की सूचना पर पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम