Monday, April 27, 2026
Latest:
jabalpurLatestमध्यप्रदेश

सूचना अधिकार की जानकारी देने की एवज में 4 हजार रुपये की घूस लेते CMHO ऑफिस की महिला क्लर्क ट्रैप

सूचना अधिकार की जानकारी देने की एवज में 4 हजार रुपये की घूस लेते CMHO ऑफिस की महिला क्लर्क ट्रैप

जबलपुर में एक महिला क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ लोकायुक्त ने पकड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऑफिस की यह महिला क्लर्क  सूचना अधिकार की जानकारी देने की एवज में 4 हजार रुपये की घूस मांग रही थी । क्लर्क का नाम विनीता है।

आवेदक राकेश कुमार विश्वकर्मा ग्रीन सिटी रोड,गोल्डन टाऊन, माढ़ोताल द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जबलपुर कार्यालय में सूचना के अधिकार के तहत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था एवं मांगी गई जानकारी देने के एवज में श्रीमती विनीता विलियम द्वारा ₹5000 रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत सत्यापन उपरांत आज रिश्वत राशि ₹ 4 हजार लेते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई तथा आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है ।

कार्यवाही के दौरान ट्रेप दल में पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम