Site icon Yashbharat.com

भारत में 17 साल से था ‘घुसपैठिया, ओसामा की ज़ुबान खुलते ही खुला पूरा राज़

Screenshot 20250502 092259 Chrome

भारत में 17 साल से था ‘घुसपैठिया, ओसामा की ज़ुबान खुलते ही खुला पूरा राज़। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने देश में मौजूद सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम जारी किया था. इस दौरान सैकड़ों पाकिस्तानी अपने देश वापस लौट चुके हैं।

भारत में 17 साल से था ‘घुसपैठिया, ओसामा की ज़ुबान खुलते ही खुला पूरा राज़

लौटने वालों से बातचीत के दौरान कई चौंकाने वाले राज भी सामने आए हैं. बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी युवक भी था, जो पिछले 17 सालों से जम्मू-कश्मीर में रह रहा था. उसने दावा किया था कि उसके पास भारत का आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी था।

युवक को ये दावा करना अब भारी पड़ गया है. ओसामा के दावे के बाद उस पर मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही चुनाव आयोग भी इस मामले में एक्शन मोड में आ गया है। भारत में 17 साल से था ‘घुसपैठिया, ओसामा की ज़ुबान खुलते ही खुला पूरा राज़

Exit mobile version