Road Accident: MP के दमोह में पुलिस की फॉर्च्यूनर कार से टकराई बाइक, तीन की जान गई

Screenshot 20250529 143105 Chrome

Road Accident: MP के दमोह में पुलिस की फॉर्च्यूनर कार से टकराई बाइक, तीन की जान गई।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के ग्राम मारा तिराहा के पास गुरुवार की सुबह पुलिस की फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के ग्राम मारा तिराहा के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक ग्राम जेरठ से शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर ग्राम बादो पहाड़ थाना तेजगढ़ लौट रहे थे।

इसे भी पढ़ें-  वोट बचाओ देश बचाओ' रैली के दौरान कांग्रेस MPs के बर्ताव पर बवाल: आलाकमान को भेजा गया शिकायती ईमेल; पार्टी की छवि खराब होने का आरोप