बिहारFEATUREDLatestराष्ट्रीय

हर हाल में CM बनेंगे तेजस्वी! लालू यादव का चुनावी एलान बढ़ा रहा हलचल

हर हाल में CM बनेंगे तेजस्वी! लालू यादव का चुनावी एलान बढ़ा रहा हलचल। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि हर हाल में तेजस्वी ही मुख्यमंत्री होंगे. राजद के राज्य परिषद की बैठक में लालू यादव ने यह घोषणा की. इतना ही नहीं, लालू ने तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान भी किया. उधर, इंडिया गठबंधन में अभी तक सीएम फेस की घोषणा नहीं हुई है।

 

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है, लेकिन अभी तक अंतिम सहमति नहीं बनी है. कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी दलों को एक हफ्ते के भीतर अपने सीटों का नाम देने को कहा था. इसके साथ ही ये भी पूछा था कि सभी दल ये बताएं कि वो ये सीट क्यों लड़ना चाहते हैं? तेजस्वी महागठबंधन की समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

RJD ने तेजस्वी को माना CM फेस

आरजेडी ने तेजस्वी को सीएम फेस प्रोजेक्ट किया है. हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक इस पर अपनी सहमति नहीं जताई है. सूत्रों का कहना है कि सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद कांग्रेस तेजस्वी के नाम पर हामी भर सकती है. तीन दिन पहले कांग्रेस के कुछ नेताओं ने तेजस्वी से मुलाकात की थी और जल्द सीट बंटवारे की मांग की थी।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि