Latest

इमरान मसूद का बयान सुर्खियों में: भगत सिंह की तुलना हमास से करने पर मचा बवाल

इमरान मसूद का बयान सुर्खियों में: भगत सिंह की तुलना हमास से करने पर मचा बवाल

इमरान मसूद का बयान सुर्खियों में: भगत सिंह की तुलना हमास से करने पर मचा बवाल। कांग्रेसी सांसद इमरान मसूद ने एक पॉडकास्ट में भगत सिंह और हमास की तुलना कर विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने कहा कि दोनों अपनी जमीन के लिए लड़ रहे थे. सहारनपुर में पंजाबी महासंघ ने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध प्रदर्शन किया और माफी की मांग की है।

इमरान मसूद का बयान सुर्खियों में: भगत सिंह की तुलना हमास से करने पर मचा बवाल
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की तरफ से कथित तौर पर भगत सिंह और हमास की तुलना करने पर सहारनपुर में पंजाबी महासंघ ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों ने इमरान मसूद से माफी मांगने की मांग की, आरोप लगाया कि यह तुलना शहीदों का अपमान है. लगातार हो रहे विरोध के बाद इमरान मसूद ने बाद में अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने कहा ऐसी कोई तुलना नहीं की थी.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पिछले दिनों एक पॉडकास्ट में कहा था कि हमास और भगत सिंह दोनों ही अपनी जमीनों के लिए लड़े हैं. भगत सिंह ने अपने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था. हमास भी अपनी जमीन और आजादी के लिए लड़ रहा है।

इस्लामपुर की विदाई, ईश्वरपुर का आगमन! महाराष्ट्र में नाम परिवर्तन की कहानी

पंजाबी महासंघ ने कांग्रेस सांसद के बयान पर क्या कहा?

कांग्रेस सांसद के इस बयान के बाद से ही राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. कई राजनीतिक दलों की तरफ से इसको लेकर आपत्ति जताई गई है. पंजाबी महासंघ ने काली पट्टी पहनकर विरोध प्रदर्शन किया है. पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष योगेश दुआ ने कहा कि शुक्रवार को मसूद ने टीवी पर कहा था कि हमास के सदस्य बिल्कुल भगत सिंह जैसे हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी.

दुआ ने कहा, “हमास एक ऐसा संगठन है जिसने निर्दोष लोगों की हत्या की है और आजादी के लिए लड़ने का दावा करता है. भगत सिंह ने कभी किसी की हत्या नहीं की और अगर उन्होंने बम भी फेंका, तो वह अंग्रेजों को एक संदेश देने के लिए प्रतीकात्मक रूप से किया. उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने कभी किसी की हत्या नहीं की. हमास एक आतंकवादी संगठन है.

बीजेपी ने लगाए अपमान के आरोप

बीजेपी के आईटी सेल विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने मसूद पर 6 और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक “सुनियोजित रणनीति” के तहत यह तुलना करने का आरोप लगाया है. मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, “बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा भगत सिंह की तुलना आतंकवादी संगठन हमास से करना एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है. यह बिहार के लोगों का अपमान है. भगत सिंह का बिहार से गहरा नाता था।इमरान मसूद का बयान सुर्खियों में: भगत सिंह की तुलना हमास से करने पर मचा बवाल

Back to top button