Thursday, May 21, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी का कटनी प्रवास सम्पन्न,जिले को योगमय बनाने दिये महत्वपूर्ण टिप्स

भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी का कटनी प्रवास सम्पन्न,जिले को योगमय बनाने दिये महत्वपूर्ण टिप्

कटनी /योग की अलख जगाने भोपाल से कटनी प्रवास पर आये प्रांतीय प्रभारी करण सिंह पवार द्वारा कटनी पहुंचकर पतंजलि योग समिति के सभी संगठन प्रभारियों के साथ बैठक कर जिला, तहसील प्रभारीयों ,योग शिक्षकों , महामंत्रीयों, कोषाध्यक्षओं एवं चारों संगठन के जिला प्रभारीयों की आवश्यक बैठक लेकर योग को घर- घर तक पहुँचाने हेतु तरह- तरह के टिप्स उपस्थित जनों को दिये.राज्य कार्य कार्यकारणी के सदस्य अभिलाष सिंह गौतम, और सह राज्य प्रभारी युवा भारत लखन साहू की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रान्त प्रभारी द्वारा मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों को धरा पर अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी पतंजलि योग पीठ से जुड़े सभी सदस्यों को सौंपते हुए, योग को स्वास्थ्य जीवन जीने की कला का पर्याय बताये. योग को गांव- गांव और घर- घर तक पहुँचाने में तमाम बाधाओं को दूर कर आवश्यक कारगर सूत्रों से सभी को अवगत कराते हुए, इसे क्रांति का रूप देने का आह्वान किये .उन्होंने योग से जुड़ी विधाओं को आगामी वर्ष के कार्य योजना से जोड़कर इस हेतु वार्ड,नगर, तहसील, ब्लाक और ग्रामीण क्षेत्रों में ईमानदारी से भ्रमण करने पर जोर देते हुए, इसे लक्ष्य प्राप्त करने की मास्टर चावी से नवाजे .बैठक के दौरान मासिक- प्रतिवेदन प्राप्त करने के साथ- साथ उपस्थित पदाधिकारीयों से विचार विमर्श कर आगामी कार्य योजना तैयार कर संपूर्ण जिले में अधिक से अधिक योग कक्षा, सहयोग शिक्षक,प्रशिक्षण पाठशाला और प्रखंड स्तर तक योग के गठन का प्रस्ताव पारित कर सभी से समर्थन प्राप्त किये.अपने उदगार में उन्होंने स्पष्ट किया कि *करो योग रहो निरोग* का नारा बुलंद करना सभी का नैतिक कर्तव्य है.आयुर्वेद, स्वदेशी अपनाओ देश को स्वस्थ,समृद्ध, वैभवशाली, आत्म निर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने से ही , व्यक्ति निर्माण से लेकरआदर्श राष्ट्र निर्माण का सपना पूर्ण हो सकता है , योग को घर घर तक पहुंचा कर हम समूचे देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व को रोग मुक्त बना कर एक नए युग का निर्माण कर सकते है. इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कुंवर मार्तण्ड सिंह,योगेश मिश्रा, पंकज शर्मा,राजू साहू,शेष नारायण बर्मन, श्रीमती सावित्री तिवारी,आशीष जलौहाँ, पुरषोत्तम गौतम, आर. पी. शर्मा,गणेश प्रसाद शर्मा, सुजीत कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी गणों की उल्लेखनीय उजस्थिति रही.

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि